गया जिला का हथियार तस्कर अनुज चैधरी उर्फ अन्नु चौधरी गिरफ्तार

Subscribe & Share

बिहार पुलिस मुख्यालय (विशेष कार्य बल) : 09.02.2025 – बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम द्वारा 08.02.2025 को गया जिला के अवैध हथियार तस्कर अनुज चैधरी उर्फ अन्नु चैधरी को बेलागंज थाना क्षेत्र, गया से गिरफ्तार किया गया। वह स्व. जानकी चैधरी का पुत्र और मानिकपुर, बेलागंज, जिला गया का निवासी है। अभियुक्त को बेलागंज थाना कांड संख्या 487/24 दिनांक 18.08.2024 के तहत धारा 317(5) बी.एन.एस. और 25(1-बी)ए/25(8)/26/35 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी: फर्जी लाइसेंस – 01

उल्लेखनीय है कि 18.08.2024 को अभियुक्त के घर पर की गई छापेमारी में दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई थी और घर से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए थे। इनमें 07 डी.बी.बी.एल. गन, 01 पिस्टल और 1500 जिन्दा कारतूस शामिल थे। इस दौरान अभियुक्त अनुज चैधरी उर्फ अन्नु चैधरी फरार हो गया था।

जांच में यह सामने आया कि यह हथियार तस्कर अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गया, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिलों में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Subscribe