नई दिल्ली: आर्या डिजिटल ओटीटी (OTT) की सफलता के बाद, आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज़ का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है और यह बहुत जल्द सैटेलाइट सेवाएं प्रदान करना शुरू कर देगा। इस संबंध में आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर, दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है।
उन्होंने बताया कि टेलीपोर्ट हब के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और निर्माण कार्य भी लगभग समाप्ति पर है, जिसमें अनुमानित 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। आगामी कुछ महीनों में सैटेलाइट सर्विस शुरू होने की संभावना है।
यह उल्लेखनीय है कि दुर्गेश आर सिंह राजपूत कई वर्षों से इस परियोजना के लिए प्रयासरत थे, और यह उनके संघर्ष और कड़ी मेहनत का परिणाम है जो अब सफल होने जा रहा है। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज़ मनोरंजन उद्योग में पहले से ही बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उनके आर्य डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगभग 1200 से अधिक कंटेंट उपलब्ध हैं और 50,000 से अधिक डाउनलोड्स हो चुके हैं। इसके अलावा, उनके कई यूट्यूब चैनल्स पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं।
हालांकि, सैटेलाइट सर्विस में कदम रखना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी। यह कमर्शियल टेलीपोर्ट हब उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनाया जा रहा है, जो जल्द ही अपनी सेवाएं सबको प्रदान करेगा।
Anjaan Jee
Editor in Chief & Publisher