बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा ‘बेगूसराय रत्न सम्मान 2025’ का भव्य आयोजन, 9 विभूतियाँ सम्मानित

Live ख़बर

बेगूसराय, 3 जून, 2025: बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (BFTAA) (रजि) ने पहली बार बेगूसराय (बिहार) में एक भव्य पुरुस्कार समारोह “बेगूसराय रत्न सम्मान 2025” का सफल आयोजन किया। 1 जून, 2025 को मिथिला रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में बेगूसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 9 उत्कृष्ट लोगों को ‘आप धरोहर हैं’ के स्लोगन के साथ यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उदय शंकर (फाउंडर, राधा डेंटल केयर) और उत्तराखंड सरकार के मंत्री श्यामवीर सैनी थे। विशेष अतिथियों में बरौनी एनसीसी के कर्नल दीपक कुमार अपने कैडेट्स एवं आर्मी ऑफिसर के साथ शामिल हुए, जिन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

इस वर्ष ‘बेगूसराय रत्न सम्मान’ से सम्मानित होने वाली 9 विभूतियों में शामिल हैं:

  • शोभा देवी (मुखिया): लोकप्रिय जन प्रतिनिधि, खुदामंतपुर (मुशहरी)।
  • कविता कुमारी (रंगमंच): चकिया (बीहट)।
  • शिवा सिंह राजपूत (फ़िज़िकल ट्रेनिंग): पनहास।
  • अखिल सिंह (लिरिक्स राइटर): सिमरिया।
  • बबलू कुमार (स्टील फोटोग्राफर): डुमरी।
  • सुरेंद्र प्रसाद मिश्र (सर्वधर्म हिताय): नागदह।
  • मिथलेश कांति (साहित्य): मेहना।
  • अब्दुल्लाह निजामी (उद्घोषक): तेघड़ा।
  • शहीद सुजीत कुमार (सैनिक): मरणोपरांत (अमरपुर)।

हीरो राजन कुमार ने बताया कि इस अवॉर्ड के आयोजन का उद्देश्य जिले के नव-विभूतियों को इस पुरस्कार के माध्यम से सम्मानित करना है, ताकि जिले में जागरूकता का माहौल बन सके और आने वाली पीढ़ी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर इस पुरस्कार को प्राप्त करने की हकदार बन सके। सम्मानित विभूतियों को भविष्य में कई लाभ मिलने की संभावना है।

BFTAA, जो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और पटना में भी कार्यक्रम आयोजित करती रही है, अब बिहार के अलग-अलग जिलों में इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित कर रही है, ताकि लोग जागरूक हों और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों। इस कार्यक्रम में तारुणी तारण नाट्य समिति, बेगूसराय बिहार का उल्लेखनीय सहयोग रहा। राधा डेंटल केयर, मुंगेर आर डी डी प्रोडक्शन और मा पा मूवी मेकर्स के सभी सदस्यों ने इस अवॉर्ड समारोह को सफल बनाने में काफी मेहनत की।

अवॉर्डी के अलावा, उपस्थित सभी अतिथियों को तरुणी तारण नाट्य समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद मिश्र द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मेहमान गणेश गौरव, रामपदारथ महतो, मोहम्मद सुलेमान, सुहेल राणा, दिलीप कुमार सिन्हा, रंजीत सहित सभी ने एक स्वर में इस तरह के पहले कार्यक्रम की सराहना की, जो बेगूसराय में आयोजित किया गया। सभी मीडियाकर्मियों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति में शामिल राजन रॉक, बाबा और पुष्प जैसे सदस्यों के अथक प्रयासों से ‘बेगूसराय रत्न सम्मान 2025’ एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बन गया।


Anjaan Jee
Editor in Chief & Publisher
FREE SUBSCRIPTION