सिवान, 15 अप्रैल, 2025 – बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक विशेष टीम और सिवान जिला पुलिस ने आज एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सिवान जिले के टॉप-10 और पच्चीस हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी दीपक यादव उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक यादव उर्फ पप्पू यादव, जिसके पिता का नाम पारस यादव उर्फ पारसनाथ यादव है और जो सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के फूलवरिया गांव का निवासी है, को आज दिनांक 15.04.2025 को मैरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मैरवा थाना कांड संख्या 245/22 दिनांक 17.06.2022 धारा 341/323/324/302/34 भारतीय दंड संहिता के संबंध में की गई है।
उल्लेखनीय है कि आपसी जमीनी विवाद में रवि यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसमें गिरफ्तार अपराधी दीपक यादव शामिल था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस अपराधी के विरुद्ध सिवान जिले के मैरवा थाना में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी से सिवान जिले में अपराध नियंत्रण के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
Santosh Srivastava “Anjaan Jee”