जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पटेल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Live ख़बर

पटना, 11 मई 2025: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल प्रखंड के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में, मुख्यमंत्री ने जितेंद्र पटेल के पार्टी के प्रति समर्पण और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी को याद किया। उन्होंने कहा कि जितेंद्र पटेल हमेशा पार्टी के कार्यों में सक्रिय रहे और सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी। उनके निधन से जदयू पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


Anjaan Jee
Editor in Chief & Publisher

Go to HOME for Latest News
Join us our WhatsApp Channel for News Updates