पटना, 02 अप्रैल, 2025: बिहार पुलिस मुख्यालय (विशेष कार्य बल) द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार, बिहार एस.टी.एफ. और नालंदा जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। दिनांक 01.04.2025 को पुलिस मुठभेड़ के बाद आम्र्स तस्कर किशन कुमार और उसके चार सहयोगियों को अवैध आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार किया गया है। किशन कुमार, जो नालंदा जिला के सरथा थाना बेना क्षेत्र का निवासी है, को हरनौत थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
पुलिस मुठभेड़ के बाद, गिरफ्तार अपराधी किशन कुमार के निशानदेही पर उसके चार अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। इन चारों अपराधियों के नाम हैं:
- रवि कुमार (निवासी रॉची रोड, थाना हरनौत, जिला नालंदा)
- अरविंद कुमार (निवासी रॉची रोड, थाना हरनौत, जिला नालंदा)
- मुन्ना साव (निवासी शिवाजी नगर, थाना हरनौत, जिला नालंदा)
- कुंदन कुमार (निवासी महतवर, थाना कल्याण बिगहा, जिला नालंदा)
इन सभी को हरनौत थाना क्षेत्र में छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
अवैध आग्नेयास्त्र और अन्य सामान बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित अवैध आग्नेयास्त्र और अन्य सामान बरामद किए:
- ग्लॉक पिस्टल – 01
- एन.पी. बोर रिवॉल्वर – 01
- एन.पी. बोर का रायफल – 01
- ग्लॉक मैगजीन – 02
- जिंदा कारतूस (विभिन्न बोर) – 218
- खोखा – 07
- आग्नेयास्त्र का लाइसेंस बुक – 01
- चारपहिया गाड़ी – 01
- अन्य सामान
बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम को तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई थी कि आम्र्स तस्कर किशन कुमार एक चारपहिया वाहन में हथियारों के साथ हरनौत बाजार से बिहार शरीफ की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एस.टी.एफ. और नालंदा पुलिस ने छापामारी की और जब पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, तो किशन कुमार घबराकर भागने की कोशिश करने लगा। भागने के दौरान उसने सरकारी गाड़ी को धक्का मारते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्म-रक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस संदर्भ में हरनौत थाना कांड संख्या 161/25 दिनांक 02.04.2025 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें विभिन्न आपराधिक धाराएं और आम्र्स एक्ट शामिल हैं।
संतोष श्रीवास्तव “अंजान जी”