गया जिले के वांछित नक्सली 1. सुमेश यादव और 2. सद्दाम मियां गिरफ्तार

Subscribe & Share

बिहार पुलिस मुख्यालय : दिनांक 01.02.2025 को बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम ने गया जिले के वांछित नक्सलियों, 1. सुमेश यादव (पिता – प्रसादी यादव, निवासी महुलानिया, थाना छकरबंधा, जिला गया) और 2. सद्दाम मियां (पिता – इंसान मियां, निवासी चनका, थाना छकरबंधा, जिला गया) को डुमरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी डुमरिया थाना कांड संख्या 111/14, दिनांक 07.12.2014, में दर्ज आरोपों के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों पर धारा 147/148/149/331/364/302/201 भारतीय दंड संहिता (IPC) एवं 27 आम्र्स एक्ट तथा 17 सी.एल.ए. एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गया जिले में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ बिहार एस.टी.एफ. द्वारा यह महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों अपराधी गिरफ्तार किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Subscribe