बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया इस्तीफा, थामेंगे JMM का दामन

Subscribe & Share

रांची,11 अप्रैल, 2025 – झारखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना त्यागपत्र सौंपा है।

अपने त्यागपत्र में, ताला मरांडी ने लिखा है कि वे भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित सदस्य रहे हैं और पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए आभारी हैं। हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों और वैचारिक मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। उन्होंने अपने त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए उन्हें पार्टी से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ताला मरांडी जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल होने वाले हैं। संभावना है कि आज, बरहेट के भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में वे झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

ताला मरांडी का बीजेपी से इस्तीफा और जेएमएम में शामिल होने का फैसला राज्य की राजनीतिक समीकरणों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।


Rajesh Mohan Sahay, Ranchi

× Subscribe