झारखंड के कई जिलों में आज भी आंधी-बारिश की संभावना

Subscribe and Share

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आज, 5 मई 2025, सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के साथ गरज और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

जिन जिलों में आज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें राजधानी रांची के अलावा चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और संथाल परगना के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि यह स्थिति अगले दो दिनों तक, यानी 7 मई 2025 तक बनी रह सकती है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।


Rajesh Mohan Sahay

Go to HOME for Latest News
Join us our WhatsApp Channel for News Updates