रांची के सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ मुखिया’ का अवार्ड

Subscribe and Share

रांची, 1 जून, 2025 – रांची जिले के नामकुम प्रखंड अंतर्गत सोदाग पंचायत के युवा मुखिया पतरस तिर्की को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं जन-कल्याण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। एस.एन. सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट द्वारा उन्हें इस वर्ष का ‘सबसे उत्कृष्ट मुखिया’ के रूप में चुना गया।

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री सरयू राय जी ने पतरस तिर्की को मेमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान सोदाग पंचायत में किए गए उनके सराहनीय प्रयासों और सामुदायिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है।


Rajesh Mohan Sahay
News Editor (Jharkhand)
FREE SUBSCRIPTION