पटना, 8 अप्रैल, 2025: बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत औरंगाबाद जिले की 09 महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं के तहत पोखर और चेक डैम का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे जिले की 1462 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा पुनर्स्थापित होगी।
इन सभी योजनाओं को जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन से औरंगाबाद जिले के पांच प्रखंडों – बारूण, हसपुरा, मदनपुर, नवीनगर और ओबरा के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
योजनाओं का विवरण (सिंचाई क्षमता हेक्टेयर में):
- बारूण प्रखंड:
- बलिकरना नाला में स्पीलवे का निर्माण: 150 हेक्टेयर
- मंगुराही पोखर का जीर्णोद्धार: 92 हेक्टेयर
- मिसिर कर्मा पोखर का जीर्णोद्धार: 100 हेक्टेयर
- मदनपुर प्रखंड:
- डोकरी पोखर का जीर्णोद्धार: 60 हेक्टेयर
- हसपुरा प्रखंड:
- सोनहथु चेक डैम का निर्माण: 250 हेक्टेयर
- डिहुरी नाला में वियर का निर्माण: 300 हेक्टेयर
- नवीनगर प्रखंड:
- ग्राम बड़वान में पोखर का जीर्णोद्धार: 80 हेक्टेयर
- कमदारपुर पोखर का जीर्णोद्धार: 80 हेक्टेयर
- ओबरा प्रखंड:
- होलीचक चेक डैम का जीर्णोद्धार: 350 हेक्टेयर
इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से न केवल सिंचाई की सुविधा में विस्तार होगा, बल्कि जल संरक्षण और भूजल स्तर के पुनर्भरण में भी मदद मिलेगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
Santosh Srivastava “Anjaan Jee”
Editor in Chief and Publisher