अंतर्राज्यीय पार्दी गैंग के 03 कुख्यात चोरों सहित 02 स्वर्ण व्यवसायी गिरफ्तार

Subscribe & Share

रांची: रांची पुलिस ने शहर में हो रही चोरी/गृहभेदन की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय पार्दी गैंग के 03 कुख्यात चोरों और चोरी के गहने खरीदने वाले 02 स्वर्ण व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने सूचना के आधार पर कोकर चौक स्थित शैमफोर्ड अस्पताल के पास संदिग्ध अवस्था में तीन लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान (1) शंकर कन्हैया सोलंकी (मध्यप्रदेश), (2) जुजू आदिवासी (मध्यप्रदेश) और (3) मंगल सिंह पार्दी उर्फ दातित्या (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उनके पास से ताला तोड़ने के विशेष औजार, पेचकश, सलाई रिंच, गुलेल और टॉर्च बरामद की गई। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे अंतर्राज्यीय पार्दी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं, जो मुख्य रूप से गुना जिला, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। इस गैंग में लगभग 40-50 पुरुष और 15-20 महिलाएं शामिल हैं।

पार्दी गैंग दिन में गुब्बारा, खिलौना आदि बेचकर बंद पड़े घरों की रेकी करते हैं और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वे मुख्य रूप से जेवरात और नकदी चोरी करते हैं और पूर्व से संपर्क में रहे चिन्हित ज्वेलरी दुकानों में बेच देते हैं। तीनों ने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से रांची शहर के अलग-अलग इलाकों में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बंद मकानों में चोरी कर रहे थे।

उनकी निशानदेही पर चोरी के गहनों का कुछ हिस्सा रामगढ़ जिला स्थित के०के० ज्वेलर्स से बरामद किया गया है और इस मामले में संलिप्त के०के० ज्वेलर्स के मालिक मनीष कटारिया और उनके सहयोगी रौशन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में रांची शहर के विभिन्न थानों में पहले से अनेक मामले दर्ज हैं। इस गिरोह ने रांची के अलावा जमशेदपुर, रामगढ़ और अन्य जिलों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

उल्लेखनीय है कि सदर थाना क्षेत्र के यूटी बस्ती निवासी कुलेश ओहदार के कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने के दौरान उनके बंद घर से इस गैंग ने करीब 40 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर लिए थे। इस संबंध में सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था, जिसका और रांची जिला अंतर्गत खाली फ्लैटों एवं घरों में हुई चोरियों/गृहभेदन का सफल उद्भेदन किया गया। पार्दी गैंग के इन अभियुक्तों ने रांची, रामगढ़ और झारखंड के अन्य जिलों में चोरी/गृहभेदन के कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:

  1. शंकर कन्हैया सोलंकी (मध्यप्रदेश)
  2. जुजू आदिवासी (मध्यप्रदेश)
  3. मंगल सिंह पार्दी उर्फ दातित्या (मध्यप्रदेश)
  4. मनीष कटारिया (रामगढ़)
  5. रौशन कुमार (रामगढ़)

बरामद एवं जब्त सामानों का विवरण:

  1. तीन टुकड़ा गला हुआ सोना (वजन-71 ग्राम, अनुमानित मूल्य ₹7,00,000/-)
  2. एक चांदी का सिक्का एवं दो चांदी का बिस्कुट (कुल वजन-25 ग्राम, अनुमानित मूल्य ₹25,000/-)
  3. दो एंड्रॉइड स्मार्टफोन
  4. ताला तोड़ने के लिए लोहे का बना विशेष औजार
  5. एक बड़ा पेचकश
  6. एक सलाई रिंच
  7. गुलेल
  8. टॉर्च

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी –

  1. श्री संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची।
  2. श्री कुलदीप कुमार, पु०नि०-सह-प्रभारी, सदर, थाना, राँची।
  3. श्री चन्द्रशेखर सिंह, थाना प्रभारी, खेलगाँव, राँची।
  4. श्री संजीव कुमार, ओ०पी० प्रभारी, मेसरा ओ०पी०,राँची।
  5. श्री दीपक राणा, पु०अ०नि०, सदर थाना, राँची।
  6. श्री दीपक नारायण सिंह, पु०अ०नि०, सदर थाना, राँची।
  7. श्री निर्भय कुमार, पु०अ०नि०, सदर थाना, राँची।
  8. श्री विकास प्रसाद, पु०अ०नि०, सदर थाना, रॉची।
  9. श्री हेमत कुमार यादव, स०अ०नि०, सदर थाना, रॉची।
  10. श्री अभय कुमार, पु०अ०नि०, मेरारा ओ०पी०,राँची।
  11. आरक्षी-3349 प्रभाशु कुमार, सदर थाना, राँची।
  12. आरक्षी-1610 संतोष कुमार यादव, सदर, थाना, रॉची।
  13. आरक्षी-3651 सुनील वाखला, सदर थाना, राँची।
  14. आरक्षी-2593 रंजीत कुमार, सदर थाना, राँची।
× Subscribe