पटना, 11 अप्रैल 2025: राज्य के विभिन्न हिस्सों में 10 अप्रैल 2025 को आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। इस प्राकृतिक आपदा में मकान और पेड़ गिरने से कई लोगों की मृत्यु की सूचना मिली है, साथ ही वज्रपात से भी कुछ लोगों की जान गई है।
विभिन्न जिलों से प्राप्त सूचना के अनुसार, आंधी-तूफान, वर्षा और वज्रपात के कारण राज्य में कुल 61 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के निकटतम परिजनों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने मृतकों के निकटतम परिजनों को 24 घंटे के भीतर प्रति मृतक चार लाख रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
जिलावार मृतकों की संख्या इस प्रकार है:
जिला | तेज आंधी-तूफान से मृत्यु | वज्रपात से मृत्यु | कुल मृत्यु |
नालंदा | 22 | 1 | 23 |
भोजपुर | 4 | 2 | 6 |
गया | 3 | 1 | 4 |
पटना | 3 | 1 | 4 |
शेखपुरा | 3 | 1 | 4 |
जहानाबाद | 1 | 1 | 2 |
गोपालगंज | 1 | 0 | 1 |
मुजफ्फरपुर | 1 | 0 | 1 |
अरवल | 1 | 0 | 1 |
दरभंगा | 0 | 1 | 1 |
बेगूसराय | 0 | 1 | 1 |
सहरसा | 0 | 1 | 1 |
कटिहार | 0 | 1 | 1 |
सिवान | 0 | 4 | 4 |
जमुई | 0 | 3 | 3 |
लखीसराय | 0 | 1 | 1 |
मुंगेर | 0 | 1 | 1 |
नवादा | 0 | 1 | 1 |
भागलपुर | 0 | 1 | 1 |
कुल | 39 | 22 | 61 |
राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Santosh Srivastava “Anjaan Jee”