बिहार पुलिस मुख्यालय (विशेष कार्य बल) – दिनांक 11.02.2025 को बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम और NCB टीम पटना की संयुक्त कार्रवाई में सुपौल जिले के गांजा तस्कर अनिल मेहता और उसके अन्य सहयोगियों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति हैं:
- अनिल मेहता (पिता- भोला मेहता), निवासी नारायणपुर, थाना भपटियाही, जिला सुपौल
- अनीश सिंह राणा (पिता- अभय कुमार सिंह), निवासी विक्रमपुर, थाना चेरिया बरियारपुर, जिला बेगूसराय
- विवेक कुमार (पिता- सतेन्द्र कुमार झा), निवासी सर्वोदय नगर, थाना नगर थाना, जिला बेगूसराय
- प्रेम कुमार (पिता- रामाश्रय सिंह), निवासी महेशबारा, थाना नावकोठी, जिला बेगूसराय
- शोभानंद यादव (पिता- शिव नारायण यादव), निवासी गड़ियाही, थाना भपटियाही, जिला सुपौल
सभी को भपटियाही (सुपौल) थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में भपटियाही थाना में कांड दर्ज किया गया है।
बरामदगी:
- गांजा: 19.5 क्विंटल
- नगद राशि: ₹2,10,000
यह उल्लेखनीय है कि इन गांजा तस्करों द्वारा सुपौल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गांजा की तस्करी की जा रही थी। एस.टी.एफ. की विशेष टीम और छब्ठ टीम पटना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी की गिरफ्तारी की गई।