रांची में भाजपा का प्रदर्शन, पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत छोड़ने की मांग

Subscribe and Share

रांची: झारखंड में रह रहे अवैध और वैध पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत से निकालने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश भाजपा ने रांची में “पाकिस्तानियों भारत छोड़ो” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची के जिला स्कूल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया और “पाकिस्तानियों भारत छोड़ो” के नारे लगाए।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पहलगाम में 28 निर्दोष लोगों की धार्मिक पहचान पूछकर हत्या करने वाले आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। उनके इस कायराना कृत्य के बाद भारत सरकार ने यहां रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है। पूरे देश में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि, झारखंड सरकार ने अभी तक किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेजने की पहल नहीं की है।

उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि रांची के कई मोहल्लों में पाकिस्तानी नागरिक अपने बच्चों, नाती-पोतों के साथ वर्षों से रह रहे हैं और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि राज्य सरकार इन सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करे और उन्हें बिना देरी किए पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था करे।


Rajesh Mohan Sahay

Go to HOME for Latest News
Join us our WhatsApp Channel for News Updates