गया जिला का वांछित नक्सली बुधन यादव उर्फ उपेन्द्र यादव गिरफ्तार

Subscribe and Share

गया : बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गया जिले के वांछित नक्सली बुधन यादव उर्फ उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 26 मार्च 2025 को डुमरिया थाना क्षेत्र, गया में की गई।

गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र से यह नक्सली गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ थाना कांड संख्या 111/14 दिनांक 07.12.2014 के तहत विभिन्न गंभीर अपराधों के तहत मुकदमा दर्ज था। इन आरोपों में धारा 147/148/149/341/364/ 302/201 भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या, अपहरण, और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। इसके अलावा, आरोपी पर 27 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट भी लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधन यादव उर्फ उपेन्द्र यादव का वर्ष 2014 में छकरबंधा थाना क्षेत्र में साबिर मियां के अपहरण और हत्या में सीधा हाथ था, जो इस मामले में उसकी महत्वपूर्ण संलिप्तता को दर्शाता है।

बिहार पुलिस की विशेष कार्यबल (STF) की टीम की इस सफलता से प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक और बड़ी जीत हासिल हुई है।