झाझा में सामुदायिक संघर्ष: पुलिस ने की कार्रवाई, स्थिति नियंत्रण में

Subscribe & Share

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के ग्राम बलियाडीह में 16 फरवरी को एक सामुदायिक संघर्ष की घटना सामने आई है। घटना उस समय हुई जब एक समुदाय द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया।

श्रीमती अभिलाषा शर्मा, जिला अधिकारी, जमुई

इस संघर्ष में नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री नीतिश कुमार सहित दो अन्य लोग घायल हो गए, और उनकी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद, झाझा थाना में दो कांड दर्ज किए गए हैं। कांड संख्या 74/25 में 41 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कांड संख्या 75/25 में 8 लोग नामजद हैं।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झाझा और जमुई में दोनों पक्षों के साथ शांति बनाए रखने के लिए बैठकें आयोजित की गई हैं।

इसके अलावा, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

श्री मदन कुमार आंनद, पुलिस अधीक्षक, जमुई

पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एक पुलिस अधिकारी को निलंबित भी किया गया है, जो घटना के दौरान उचित नियंत्रण में विफल रहे थे। वर्तमान में स्थिति सामान्य है, और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Subscribe