केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोलीबारी में मौत, बहन और भांजा गंभीर हालत में इलाजरत

Subscribe & Share

संजय कुमार विनीत : बिहार के भागलपुर के नवगछिया में पानी पर विवाद को लेकर आपस में गोलीबारी में केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय के एक भांजे की मौत हो गयी है, जबकि एक भांजे और बहन को भी गोली लगी है और अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।

सूत्रों से जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह को नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत का उनके परिवार के साथ पानी के मामले को लेकर विवाद हुआ था। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया और बात गोलीबारी तक जा पहुंची‌। गोलीबारी की इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गयी है, वहीं उनकी मां और भाई जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार दोनों को इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पानी के विवाद को लेकर परिवार के बीच विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गयी। इस दौरान विश्वजीत की मौत हो गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि दोनों भाईयों के बीच में पुर्व से अच्छे संबंध नहीं थे। और आज सुबह 8 से 9 के बीच पानी को लेकर विवाद बढ़ा कि दोनों भाईयों के बीच पहले मारपीट की शुरुआत हुई और बात गोलीबारी तक जा पहुंची। स्थानीय लोग बीच वचाव करने का भरपूर कोशिश की, पर दोनों मानने को तैयार नहीं थे। जब गोलीबारी शुरू हुई तो केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय की बहन बीच में आ गयी और गोली की शिकार हो गये।

भाजपा एमएलसी डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। वहीं, विश्विजित के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है‌‌। घटनास्थल पर नव्गछिया एसपी मामले की जांच कर रही है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण परिजन मीडियाकर्मियों को घर में नहीं आने दे रहे। साथ ही कुछ भी बोलने से भी परहेज कर रहे हैं।

मामले को लेकर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया- हमें सुबह सूचना प्राप्त हुई की प्रवक्ता के जगतपुर गांव में दो भाइयों ने आपस में गोली चलाई है। मौके पर परबत्ता SHO पहुंचे, दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर एसडीपीओ भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से सूचना मिली कि एक की मौत हो गई है और दूसरे का इलाज जारी है। विवाद के बीच उनकी मां के भी हाथ में गोली लगने की सूचना है।

एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया नल को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हम फिलहाल बयान दर्ज कर रहे हैं।जिस तरह का बयान है उस हिसाब से आगे कार्रवाई करेंगे।घटनास्थल से एक खोखा और एक गोली बरामद हुई है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है पूरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

× Subscribe