रांची, झारखंड – 22 अप्रैल, 2025 : राजधानी रांची के रातू अंचल कार्यालय में आज सुबह देखने को मिले दृश्य ने सरकारी तंत्र की लापरवाही और आम जनता के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये की कलई खोल दी।
आज सुबह निर्धारित समय पर अपने कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे नागरिकों को कार्यालय में ताला लटका हुआ मिला और संबंधित अधिकारी अपने स्थानों से नदारद थे। सरकारी व्यवस्था की यह लचर स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि कार्यालयों का समय पर खुलना, अधिकारियों का समय पर पहुंचना और जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना, अब केवल नारों तक ही सीमित रह गया है।
वास्तविकता इसके विपरीत है। हर दिन अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आम लोग कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं, पूरे दिन अधिकारियों का इंतजार करते हैं और अंततः निराश होकर अपने घरों को लौट जाते हैं। आज रातू अंचल कार्यालय में भी यही स्थिति देखने को मिली, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। यह घटना सरकारी कामकाज की कार्यशैली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।
Rajesh Mohan Sahay, Ranchi