रांची: 11वीं रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन आज आचार्यकुलम, नामकुम, रांची के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, जिला संघ के उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि, दिवाकर सिंह और जिला संघ के महासचिव सह आयोजन सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के लगभग 15 विद्यालयों, 10 विभिन्न क्लबों और कई कॉलेजों के लगभग 372 खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Rajesh Mohan Sahay
Go to HOME for Latest News
Join us our WhatsApp Channel for News Updates