बिहार पुलिस मुख्यालय : आज, दिनांक 02.02.2025 को बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम, कटिहार और मुंगेर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुंगेर जिले के अपराधी राजकुमार उर्फ राजा (पिता – अजय यादव, निवासी कुंठा घोसपुर, थाना शंभूगंज, जिला बांका) को मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र से अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संदर्भ में असरगंज थाना कांड संख्या 18/2025, दिनांक 02.02.2025, धारा 25(1-B)A/26(1)(2) आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बरामदगी:
- एक देशी पिस्टल
- छह जिंदा कारतूस
यह गिरफ्तारी बिहार एस.टी.एफ. द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के प्रयासों को मजबूती मिली है।