बिहार पुलिस मुख्यालय (विशेष कार्य बल) – दिनांक-10.02.2025 – आज दिनांक 10.02.2025 को बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम द्वारा गया जिला के वांछित नक्सली मुनारिक सिंह भोक्ता (पिता- केसर सिंह भोक्ता, निवासी- छकरबंधा, थाना छकरबंधा, जिला गया) को डुमरिया (गया) थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे गया थाना कांड संख्या 111/14 दिनांक 07.12.2014 के तहत धारा 147/148/149/341/ 364/302/201 भा.द.वि. और 27 आम्र्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट में छकरबंधा (गया) थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है: यह नक्सली वर्ष 2014 में छकरबंधा थाना क्षेत्र से साबिर मियां के अपहरण और उनकी हत्या में संलिप्त था।