राजकीय पॉलिटेक्निक, जहानाबाद के छात्र सत्यम सिन्हा का बिहार स्टार्टअप नीति के तहत सीड फंडिंग के लिए चयन

Subscribe & Share

पटना, 9 अप्रैल, 2025: राजकीय पॉलिटेक्निक, जहानाबाद के एक मेधावी छात्र, सत्यम सिन्हा को बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा संचालित बिहार स्टार्टअप नीति-2022 के अंतर्गत ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) तक की सीड फंडिंग प्राप्त करने के लिए चुना गया है।

यह महत्वपूर्ण उपलब्धि सत्यम सिन्हा और उनके संस्थान, राजकीय पॉलिटेक्निक, जहानाबाद दोनों के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण है। इससे पूर्व, सत्यम ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित SBI यूथ कॉलेज आइडियाथॉन 2025 में भी शानदार सफलता प्राप्त की थी।

इस महत्वपूर्ण सफलता के पीछे संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी श्री मो. तारिक अनवर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और प्रेरणा रही है। उन्होंने सत्यम के स्टार्टअप विचार को आकार देने और उसे आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्राचार्य श्री राकेश रंजन के दूरदर्शी नेतृत्व में राजकीय पॉलिटेक्निक, जहानाबाद लगातार नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने वाले एक अनुकूल वातावरण को बढ़ावा दे रहा है। इसी सकारात्मक माहौल के कारण विद्यार्थियों को नए अवसरों की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा मिल रही है।


Santosh Srivastava “Anjaan Jee”

× Subscribe