गया पुलिस की त्वरित एवं बड़ी कार्रवाई

Subscribe & Share

गया, 15 अप्रैल 2025 – वरीय पुलिस अधीक्षक  कार्यालय, गया द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार  कार शोरूम में हुई चोरी सहित कई अन्य चोरी के कांडों का सफल उदभेदन, अर्न्तजिला चोर गिरोह के 06 अपराधकर्मियों को हथियार एवं चोरी की सामग्रियों के साथ किया गया गिरफ्तार


वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार गया पुलिस द्वारा चोरी एवं गृहभेदन करने वाले अपराध कर्मियों / गिरोह की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

गया पुलिस को दिनांक 14.04.2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले में एक संगठित गिरोह द्वारा चोरी एवं गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा उक्त गिरोह द्वारा कारित किए गए चोरी एवं गृहभेदन की घटनाओं के उदभेदन, चोरी गई सामग्रियों की बरामदगी एवं इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम में विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी / कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही विशेष टीम के सहयोग हेतु 05 अलग-अलग छापेमारी दल का गठन किया गया।

उक्त गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित गिरफ्तारियां एवं बरामदगियां हुईं:

  • टीम A: द्वारा महकार थाना क्षेत्रान्तर्गत छापेमारी कर अशोक पासवान, पे० परिक्षण पासवान, सा० हथियावों, थाना महकार, जिला गया को 03 जिंदा कारतूस एवं 01 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महकार थाना कांड सं0 91/25, दिनांक-15.04.2025, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है।
  • टीम B: द्वारा बेलागंज थाना क्षेत्रान्तर्गत छापेमारी कर परिक्षण पासवान, पे० जगलाल पासवान, सा० दरियापुर, थाना बेलागंज, जिला गया को 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बेलागंज थाना कांड सं0 222/25, दिनांक-15.04.2025, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है।
  • टीम C: द्वारा खिजरसराय थाना क्षेत्रान्तर्गत छापेमारी कर अजीत कुमार, पे० रामबरण मिस्त्री, सा० पनारी, थाना बेलागंज, जिला गया को 01 एच.पी कंपनी का पवेलियन सीरीज का लैपटॉप, 01 एच.पी कंपनी का सामान्य लैपटॉप, 01 ओ०पो० कंपनी का टैब, 01 रियलमो कंपनी का स्मार्ट फोन तथा 01 इंफिनिक्स कंपनी का स्मार्ट फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खिजरसराय थाना कांड सं० 109/25, दिनांक-15.04.2025, धारा-317 (5) बी०एन०एस० दर्ज की गई है।
  • टीम D: द्वारा टिकारी थाना क्षेत्रान्तर्गत छापेमारी कर 1. पंकज कुमार, पे० परिक्षण पासवान, सा० दरियापुर, थाना बेलागंज एवं 2. विजय पासवान, पे० बलवंत पासवान, सा० दुर्वे, थाना चंदौती, जिला गया को चोरी किए गए ढेर सारे सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामद सामग्रियों के संबंध में टिकारी थाना कांड सं0 141/25, दिनांक-23.03.2025, धारा-334(1) / 303 (2) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
  • टीम E: द्वारा चाकन्द थाना क्षेत्रान्तर्गत छापेमारी कर सुरज कुमार उर्फ सुरज पासवान, पे० महेन्द्र पासवान, सा० उतरौध, थाना चाकन्द, जिला गया को 01 टोटो एवं 02 लोहे का सावल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामद सामग्रियों के संबंध में टिकारी थाना कांड सं0 141/25, दिनांक-23.03.2025, धारा-334 (1)/ 303(2) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पकड़ाए गए अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान विभिन्न कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि इन लोगों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घरों एवं दुकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है। इन्होंने टिकारी थानान्तर्गत लगभग 07 जगहों पर, पंचानपुर थानान्तर्गत लगभग 05 जगहों पर, बेलागंज थानान्तर्गत लगभग 02 जगहों पर, खिजरसराय थानान्तर्गत लगभग 02 जगहों पर, मगध मेडिकल थानान्तर्गत लगभग 02 जगहों पर, तथा पाईबिगहा / बोधगया / चंदौती / रामपुर / बुनियादगंज थानान्तर्गत सहित जहानाबाद जिले में भी कुछ जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक-16.02.2025 को बोधगया थानान्तर्गत विभिन्न कार शोरूम में चोरी की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में बोधगया थाना कांड संख्या 100/25 दिनांक 16.02.2025 धारा 334(1)/303(2)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। उक्त कांड में भी पकड़े गए अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई है, जिनके विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य संकलित कर अग्रतर पूछताछ की जा रही है।

पकड़ाए गए सभी अभियुक्तों से पूछताछ करने पर प्राप्त तथ्यों एवं बरामद सामग्रियों का मिलान करने पर चोरी एवं गृहभेदन के 20 से अधिक कांडों का सफल उदभेदन किया गया है, जिनकी विस्तृत विवरणी निम्नवत है:

  1. टिकारी थाना कांड संख्या-61/25, 02. टिकारी थाना कांड संख्या-88/25, 03. चंदौती थाना कांड संख्या-83/25, 04. पंचानपुर थाना कांड संख्या-70/25, 05. पंचानपुर थाना कांड संख्या-53/25, 06. टिकारी थाना कांड संख्या-140/25, 07. टिकारी थाना कांड संख्या-138/25, 08. टिकारी थाना कांड संख्या-141/25, 09. बुनियादगंज थाना कांड संख्या-116/25, 10. पंचानपुर थाना कांड संख्या-105/25, 11. बोधगया थाना कांड संख्या-100/25, 12. मगध मेडिकल थाना कांड संख्या-60/25, 13. मगध विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या-43/25, 14. रामपुर थाना कांड संख्या-50/25, 15. टिकारी थाना कांड संख्या-139/25, 16. टिकारी थाना कांड संख्या-137/25, 17. टिकारी थाना कांड संख्या-52/25, 18. खिजरसराय थाना कांड संख्या-08/25, 19. खिजरसराय थाना कांड संख्या-84/25, 20. खिजरसराय थाना कांड संख्या-100/25 इत्यादि।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता:

  • अशोक पासवान, पे० परिक्षण पासवान, सा० हथियावों, थाना महकार, जिला गया।
  • परिक्षण पासवान, पे० जगलाल पासवान, सा० दरियापुर, थाना बेलागंज, जिला गया।
  • अजीत कुमार, पे० रामबरण मिस्त्री, सा० पनारी, थाना बेलागंज, जिला गया।
  • पंकज कुमार, पे० परिक्षण पासवान, सा० दरियापुर, थाना बेलागंज, जिला गया।
  • विजय पासवान, पे० बलवंत पासवान, सा० दुर्वे, थाना चंदौती, जिला गया।
  • सुरज कुमार उर्फ सुरज पासवान, पे० महेन्द्र पासवान, सा० उतरौध, थाना चाकन्द, जिला गया।

बरामद सामान:

  • देशी कट्टा-01
  • जिंदा कारतूस-03
  • एच.पी. लैपटॉप-02
  • टैब-01
  • मोबाईल-03
  • सरफी लाईट-02
  • मिक्सर मशीन-01
  • एम्पलीफायर-01
  • स्ट्रेंजर कम्पनी का मशीन-01
  • पारा लाईट-10
  • स्टेबलाइजर-01
  • अहुजा कम्पनी का रेटेड पावर-04
  • डाई-फार्म-02
  • टु-वे क्रॉसओवर-10
  • क्वाइल वायर-02
  • एक्स.एल.आर. पीन-12
  • एक्स.एल.आर. टुपीन-06
  • 06 चैनल मिक्सर मशीन-01
  • स्टीरियो पावर एमप्लीफायर-01
  • लेनोवो लैपटॉप-01
  • सैमसंग कम्पनी का टी.वी.-01
  • थॉमसन कम्पनी का टी.वी.-01
  • वन प्लस कम्पनी का टी.वी.-01
  • डी.जे. लाईट-09 पीस
  • तमन लाईट-20 पीस
  • फॉग मशीन-02
  • क्रॉस फेडर मशीन-01
  • ऑडीयो स्पेक्टर मशीन-01
  • ड्राइवर यूनिट मशीन-04
  • रेफ्रिजरेटर-02
  • सरसो तेल-1 कंटेनर
  • अपाचे मोटरसाईकिल-01
  • साउंड बॉक्स-05
  • एक्साइड कम्पनी का बैटरी-01
  • ऑटो-01
  • लोहे का सावल-02
  • डी०भी०आर०-01
  • लैपटॉप चार्जर-01
  • पीतल का बाल्टी-01
  • पीतल का ग्लास-01
  • पीतल का थाली-01
  • पीतल का लोटा-01
  • काजू, किशमिश, चॉकलेट व अन्य किराना सामग्री।

Santosh Srivastava “Anjaan Jee”

× Subscribe