पटना, 17.04.2025 : बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम ने नालंदा, नवादा और पटना जिला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हवाई अड्डा (पटना) थाना कांड संख्या 73/25, दिनांक 13.04.25, धारा 137(2)/140(3)/61(2) बी०एन०एस० से संबंधित सात कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश पुलिस के सहयोग से भी एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है। इन सभी को दिनांक 15/16.04.2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:
- रंजीत पटेल उर्फ मुन्ना महतो, साकिन पलटपुरा मानपुर, जिला नालंदा।
- लाल बिहारी, साकिन नवडिहा, थाना हिलसा, जिला नालंदा।
- विकाश कुमार उर्फ मोहित, पिता मनोज यादव, साकिन नूरसराय, जिला नालंदा।
- संगीता कुमारी उर्फ छोटी, पिता स्व० उमेश प्रसाद, साकिन सैरे, थाना बेना, जिला नालंदा।
- कुंदन कुमार, पिता अरुण कुमार, साकिन हरुवारी, थाना चेरो, जिला नालंदा।
- बिपत्र कुमार, पिता स्व० लालदेव सिंह, साकिन लक्ष्मणपुर, थाना जंदाहा, जिला वैशाली।
- सुमीत कुमार उर्फ जीतू, साकिन कोरनामा, थाना बेना, जिला नालंदा (मध्य प्रदेश पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार)।
बरामदगी:
- स्कार्पियो – 01
- कार – 01
- लैपटॉप – 02
- मोबाईल – 05
- टैब – 01
महत्वपूर्ण तथ्य:
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए ये सभी साइबर अपराधी दिनांक 11.04.25 को पुणे के व्यवसायी लक्ष्मण सिंदे को गूगल वेबसाइट के माध्यम से लाभप्रद व्यवसाय का प्रलोभन देकर बिहार राज्य बुलाने और फिर उनका अपहरण कर हत्या करने की जघन्य घटना में शामिल थे।
घटना में संलिप्त अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। बिहार एस०टी०एफ० साइबर अपराध और गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयासरत है।
Santosh Srivastava “Anjaan Jee”