आर्या ग्रुप ऑफ़ कंपनियों की तैयारी जोर-शोर से, जल्द ही लॉन्च होंगे पांच टीवी चैनल्स!

Subscribe & Share

अंजान जी, 25 फ़रवरी : आर्या ग्रुप ऑफ़ कंपनी, आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के तहत 5 नए टीवी चैनल्स लॉन्च करने की तैयारी में है, जिन्हें आर्या डिजिटल ओटीटी और टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस समय चैनल्स की तैयारी तेज़ी से चल रही है। पिछले कई वर्षों से दुर्गेश आर. सिंह राजपूत इस परियोजना में जुटे हुए हैं और अब कुछ ही महीनों में चैनल्स का प्रसारण शुरू होने वाला है।

दुर्गेश सिंह ने बताया कि आर्या गंगा एक हिन्दी धार्मिक चैनल होगा, जहां भक्तिमार्ग और धार्मिक कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। आर्या म्यूजिक में 24 घंटे हिन्दी गाने प्रसारित होंगे। आर्या गोल्ड में उत्तराखंड की भाषा में कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे, जबकि आर्या सुपर हिन्दी फिल्मों का चैनल होगा। आर्या एक्शन चैनल पर एक्शन फिल्में दिखाई जाएंगी।

गौरतलब है कि आर्या ग्रुप ऑफ़ कंपनियां इन चैनल्स को सेटेलाइट पर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। जल्द ही इन चैनल्स के प्रसारण की शुरुआत की जाएगी। इन चैनल्स पर टीवी शो, भक्ति गीत संगीत, मूवीज़, टीवी सीरियल्स सहित सभी प्रकार के मनोरंजन, शिक्षाप्रद और सामाजिक कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। आर्या गंगा चैनल पर मंदिरों और भजनों का प्रसारण होगा, साथ ही यह सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार भी करेगा।

फिलहाल, आर्या डिजिटल ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर 1200 से अधिक वेब सीरीज़ और फिल्में उपलब्ध हैं, और कई चैनल्स का लाइव स्ट्रीमिंग भी जारी है। इसके साथ ही, कम से कम मासिक शुल्क पर ओटीटी के माध्यम से मनोरंजन का आनंद लिया जा सकता है।

× Subscribe