हैप्पी बर्थडे बिहार : 113 साल का हुआ बिहार : जश्न और उत्साह के साथ तीन दिन रंगारंग कार्यक्रम

Subscribe & Share

पटना – 22 मार्च, 2025 : भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह बिहार प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा का 113 वां साल मना रहा है। आज बिहार दिवस के मौके पर अगले तीन दिनों तक राज्यभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सरकारी भवन नीली रोशनी से जगमग रहेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिवसीय मुख्य समारोह होगा। बधाईयों के तांतों के बीच बिहार सहित पुरे देश – विदेश में बिहार दिवस मनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए बिहारवासियों को बधाई दी। उन्होने लिखा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे।

बिहार शनिवार को 113 साल का हो गया है। वर्ष 1912 में 22 मार्च को बंगाल से अलग होकर बिहार प्रांत बना था। बिहार दिवस के मौके पर तीन दिनों तक पटना समेत पूरे राज्य में रंगारंग कार्यक्रम होंगे। गांधी मैदान में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्य समारोह का उद्घाटन किया गया‌ मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा, गया समेत सभी शहरों में बिहार दिवस पर आयोजन रखे गए हैं। विदेश में भी प्रवासियों द्वारा बिहार दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने प्रदेश वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।

× Subscribe