दिल्ली विधानसभा चुनाव : शुरूआती रुझान में भाजपा आगे

Subscribe & Share

संजय बिनीत : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। सभी 70 विधानसभा सीटों के रूझान सामने आने लगे हैं। समाचार लिखने तक भाजपा 45 सीटों पर आगे रहकर बहुमत से काफी आगे दिख रही है, वहीं सत्ताधारी दल आप 24 सीटों पर आगे रहकर बहुमत से दूर दिख रही है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिषी शुरूआती गिनती में पीछे चल रहे हैं। रूझान में भाजपा 10℅ वोट का लाभ लेकर 47.66℅, आप 10 प्रतिशत वोट का नुकसान उठाते हुए दिख रही है, वहीं काग्रेस की भी खाता खुलने की संभावना दिख रही है।

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा। लेकिन अबतक के रूझान में भाजपा सरकार बनाते दिख रही है।

2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद सीट से पांचवें नंबर पर चल रहे हैं। वे ओवैसी की पार्टी AIMIM से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर AAP-कांग्रेस के कैंडिडेट हैं। इस तरह से शुरुआती रूझान में कई मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा आगे दिख रही है।

काग्रेस के जोरदार तरीके से चुनाव लड़ने और अपने वोट प्रतिशत में वृद्धि को लेकर आप पार्टी को सीधे तौर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसपर उमर अब्दुल्लाह का तंज कसते हुए कहा है कि – और लड़ो एक दूसरे से। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर तंज कसा है। उन्होंने एक ऋषि का वीडियो पोस्ट किया। इसमें लिखा- और लड़ो आपस में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Subscribe