रांची, 1 जून, 2025 – रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कार्य अब जल्द ही शुरू होगा। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के अथक प्रयासों से इस मंदिर परिसर का 2 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से कायाकल्प किया जाएगा।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को इस महत्वपूर्ण परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह पहल मंदिर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न सुधार कार्य किए जाएंगे, जिससे इसकी भव्यता बढ़ेगी और यह भक्तों के लिए और अधिक आकर्षक स्थल बन जाएगा।
Rajesh Mohan Sahay
News Editor (Jharkhand)
FREE SUBSCRIPTION