संजय कुमार बिनीत : संत गुरु रविदास की 648वीं जयंती आज मनाई जा रही है।आज के ही दिन गुरु रविदास का जन्म हुआ था। वे एक संत, कवि और दार्शनिक थे । पुरे देश में आज उनकी जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी जा रही है।
गुरु रविदास की जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि संत रविदास महान संत एवं अद्वितीय कवि थे, जिन्होंने सामाजिक एकता एवं मानवतावादी मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, जो समाज में एकता, भाईचारे एवं आपसी बंधुत्व की प्रेरणा देते हैं। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश देने वेल्स संत शिरोमणि परम पूज्य सतगुरु गुरु रविदास महाराज की जयंती पर बारंबार नमन।उनकी शिक्षाएं हमें सद्भाव, सामाजिक बराबरी, उत्थान और मानवतावादी मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती हैं। “
गुरु रविदास भक्ति आंदोलन का जाना-पहचाना नाम थे। उन्हें गुरु रविदास, संत रविदास और भगत रविदास जैसे नामों से भी जाना जाता है। आज 12 फरवरी के दिन गुरु रविदास की 648वीं जयंती मनाई जा रही है, इसी दिन गुरु रविदास का जन्म हुआ था। अपने जीवन में संत रविदास समानता और मानव अधिकारों की शिक्षा दिया करते थे, वे महान संत, कवि और दार्शनिक थे।