संजय कुमार बिनीत : प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की दबदबा रही है। सभी नगर निगमों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नगर निगम में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने खाता नहीं खोल पाए। 49 नगर पालिका में भाजपा ने 36 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की है। 114 नगर पंचायत सीटों में भाजपा ने 81 पर जीत हासिल कर जीत का डंका बजाया है।
प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने अपनी बहुत बड़ी जीत दर्ज की, 49 नगर पालिका में भाजपा ने 36 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की है। वहीं 8 नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने बाजी मारी है। आम आदमी पार्टी ने भी खाता खोल सफलता पायी है। आप को एक सीट में जीत मिली है। 5 नगर पालिकाओं में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।
वही अगर नगर पंचायत चुनाव परिणाम की बात करें तो 114 नगर पंचायत सीटों में भाजपा ने 81 पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 22 सीटों में जीत हासिल की है। वहीं प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी अपना खाता खोलते हुए एक सीट हासिल की है। साथ ही 10 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है।
hyl30h
94d35z
si48sj