एनकाउंटर में तीन लाख के इनामी चुनचुन झा ढेर, तनिष्क शो रूम लूट सहित कई कांड का था अभियुक्त

Subscribe & Share

बिहार के अररिया में शुक्रवार की देर रात एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश चुनमुन झा की मौत हो गई। चुनमुन झा कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड था। वो अपहरण, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट डैकैती, आर्म्स एक्ट (पूर्णिया के एलजेपी नेता अनिल उरांव की हत्या और पलासी के मुखिया संतोष मंडल की हत्या का प्रयास) एवं पूर्णिया के साथ-साथ आरा में तनिष्क शोरूम से हुई लूट मामले में वांछित था। पूर्णिया तनिष्क लूट मामले में उस पर तीन लाख का इनाम भी था।

पुलिस को चुनमुन झा की गैंग के साथ नरपतगंज में छुपे होने की खबर मिली थी। जैसे ही पुलिस थलहा नहर के पास पहुंची तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास समेत पांच जवान घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया। इस मुठभेड़ में अंजनी कुमार के नेतृत्व में तनिष्क लूटकांड का वांछित चुनमुन झा एनकाउंटर में ढेर हो गया। बता दें कि अररिया एसपी अंजनी कुमार अररिया में पोस्टिंग से पहले एसटीएफ पटना के एएसपी थे। वे पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूट कांड का अनुसंधान कर रहे थे। वहां से उनकी पोस्टिंग अररिया एसपी के रूप में हुई है।

× Subscribe