सारण, बिहार – 27 मार्च 2025 को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और सारण जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सारण जिला के वांछित अपराधी रूपेश कुमार सिंह उर्फ काली सिंह (पिता- शंभू सिंह, निवासी दहियावा टोला, ताड़ी प्रभुनाथनगर, थाना मुफस्सिल, जिला सारण) और सिट्टू सिंह (पिता- जितेंद्र सिंह, निवासी सताशी, थाना इशुआपुर, जिला सारण) को मढ़ौरा (सारण) थाना क्षेत्र से अवैध आग्नेयास्त्र एवं अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मढ़ौरा थाना कांड सं. 189/25 दिनांक 27.03.2025 धारा 25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स एक्ट और 8(सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान बरामद सामग्री:
- पिस्टल – 01
- जिन्दा कारतूस – 10
- स्मैक – 19.20 ग्राम
- सोना – 33.69 ग्राम
- नगद राशि – 9200 रुपये
- मोबाइल – 01
- मोटरसाइकिल – 02
आभूषण व्यवसायी की गिरफ्तारी:
गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर आभूषण व्यवसायी सागर सोनी (पिता- अजय कुमार सोनी, निवासी कटहरी बाग, थाना नगर, जिला सारण) को उसके दुकान से लूटे हुए आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा लूटे गए आभूषण को सागर सोनी को बेचा गया था।
यह अपराधी सारण जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट और आम्र्स एक्ट सहित कई अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ सारण जिले के विभिन्न थानों में निम्नलिखित कांड दर्ज हैं:
- मढ़ौरा थाना कांड सं. 186/25 (भेल्दी थाना क्षेत्र में पुष्पा कुमारी से हथियार के बल पर लूट)
- खैरा थाना कांड सं. 60/25 (जीविका कर्मी से लूट)
- खैरा थाना कांड सं. 61/25 (धर्मवीर कुमार गुप्ता से लूट)
- एकमा थाना कांड सं. 114/25 (मानवेन्द्र कुमार तिवारी से छिनतई)
- तरैया थाना कांड सं. 54/25 (बंधन बैंक के कर्मी से छिनतई)
इस सफलता से अपराधियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सारण जिले में सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा।