न्यूज़ डेस्क: बिहार पुलिस के कर्मचारियों को विशेष पुलिस सैलरी पैकेज के माध्यम से अभूतपूर्व बैंकिंग और बीमा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच 23 अगस्त 2024 को एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) किया गया था। इस समझौते से सेवारत पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मी और उनके परिवारजन भी लाभान्वित हो रहे हैं।
इसी कड़ी में, आज यानी 13 फरवरी 2025 को यह महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है कि बिहार पुलिस के कुल 11 दिवंगत पुलिस अधिकारियों/कर्मियों के आश्रितों को इस विशेष पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बीमा का भुगतान करने हेतु प्रत्येक आश्रित को 20,00,000/- (बीस लाख) रुपये की चेक राशि, कुल मिलाकर 2,20,00,000/- (दो करोड़ बीस लाख) रुपये, अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था), बिहार, अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण), बिहार, और अपर पुलिस महानिदेशक (प्रोविजिनिंग), बिहार के द्वारा संयुक्त रूप से बिहार पुलिस मुख्यालय के पदाधिकारियों और बैंक ऑफ बड़ौदा के पदाधिकारियों के समक्ष वितरित की गई।
यहाँ वे दिवंगत पुलिस कर्मी और उनके आश्रित हैं:
- पु0अ0नि0 स्व0 मो0 शाहबुद्धीन (खगड़िया) – असलामी बानो – 20,00,000/- रुपये
- हव0-69 स्व0 श्रीराम सिंह (बिविसपुर, डुमरांव) – शारदा देवी – 20,00,000/- रुपये
- प्रा0अ0नि0 स्व0 इमरोज अहमद खान (गया) – सजदा खातुन – 20,00,000/- रुपये
- पु0अ0नि0 स्व0 रमेश कुमार (मधेपुरा) – सबीना देवी – 20,00,000/- रुपये
- पु0अ0नि0 स्व0 हरेन्द्र प्रताप सिंह (मधुबनी) – रम्भा देवी – 20,00,000/- रुपये
- हव0-545 स्व0 महेंद्र राय (पटना) – संजू देवी – 20,00,000/- रुपये
- पु0अ0नि0 स्व0 अनिल कुमार (समस्तीपुर) – अर्चना देवी – 20,00,000/- रुपये
- पु0अ0नि0 स्व0 बलदाउ सिंह (मुंगेर) – उमरावती देवी – 20,00,000/- रुपये
- पु0अ0नि0 स्व0 हरिद्वार राम (बक्सर) – दीपक कुमार – 20,00,000/- रुपये
- सिपाही/411 स्व0 रामजी सिंह (गया) – रविरंजन कुमार – 20,00,000/- रुपये
- पु0अ0नि0 स्व0 दिनेश प्रसाद भगत (भोजपुर) – सीमा देवी – 20,00,000/- रुपये
पूर्व में, 26 नवंबर 2024 को बिहार पुलिस के दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक भीम प्रसाद के आश्रित आनन्द किशोर को भी इसी विशेष पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 20,00,000/- (बीस लाख) रुपये का बीमा भुगतान चेक तत्कालीन पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा बिहार पुलिस मुख्यालय के पदाधिकारियों और बैंक ऑफ बड़ौदा के पदाधिकारियों के समक्ष प्रदान किया गया था।
बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेष पुलिस सैलरी पैकेज के तहत यह बीमा लाभ संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मी के खाता में पहले वेतन भुगतान के बाद किया जाता है।