रांची, 27 अगस्त, 2025 – सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने आज अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए ऑनलाइन पैथोलॉजी रिपोर्ट पोर्टल की शुरुआत की। इस नई डिजिटल पहल का उद्घाटन निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने किया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ और कुशल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
इस अवसर पर सीएमएस, सीसीएल डॉ. रत्नेश जैन और सीएमओ प्रभारी, गांधी नगर अस्पताल (जीएनएच) डॉ. आर. के. सिंह भी उपस्थित रहे।

यह पोर्टल सीसीएल के सिस्टम विभाग ने पैथोलॉजी विभाग के सहयोग से विकसित किया है। यह तकनीकी नवाचार मरीजों को उनकी पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट ऑनलाइन, आसानी से और तेज़ी से प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा।
उद्घाटन के दौरान, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने कहा, “सीसीएल अपने कर्मियों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यह पोर्टल इस दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।“ इस पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट की डिजिटल उपलब्धता से डॉक्टरों को भी तत्काल निर्णय लेने में मदद मिलेगी, जिससे इलाज में होने वाली देरी को रोका जा सकेगा। यह पहल न केवल समय पर रिपोर्ट प्रदान करेगी, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुविधाजनक भी बनाएगी।
JOIN US
Anjaan Jee
Editor in Chief & Publisher
