Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher
बोकारो, 21 दिसंबर 2025 : ईएसएल स्टील लिमिटेड ने कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपना दूसरा सेफ्टी टाउनहॉल सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम की थीम “क्रिटिकल रिस्क मैनेजमेंट (CRM)” रखी गई, जिसमें कंपनी के जीरो हार्म लक्ष्य को केंद्र में रखा गया।
सेफ्टी टाउनहॉल में कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डिप्टी सीईओ एवं होल-टाइम डायरेक्टर श्री रवीश शर्मा, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री आनंद दुबे, निदेशक-सीई एवं एचएसईएस श्री तपेश चंद्र नस्कर सहित वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, बिजनेस पार्टनर्स, श्रमिक, साइट इंचार्ज तथा एचएसईएस एवं सेफ्टी टीम के सदस्य शामिल हुए।
उद्घाटन संबोधन में श्री रवीश शर्मा ने ईएसएल स्टील की अब तक की सुरक्षा यात्रा पर प्रकाश डालते हुए क्रिटिकल रिस्क मैनेजमेंट के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने चार प्रमुख उच्च-जोखिम क्षेत्रों-पिघला हुआ धातु (Molten Metal), एंटैंगलमेंट, वाहन–पैदल यात्री इंटरैक्शन और आइसोलेशन-को रेखांकित किया, जिन पर निरंतर सतर्कता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जोखिमों की पहचान करना और उन्हें समाप्त करने के लिए क्रिटिकल कंट्रोल प्लान बनाना नेतृत्व और फ्रंटलाइन मैनेजर्स की प्रमुख जिम्मेदारी है। साथ ही “Each One Lead One” पहल को सभी सुरक्षा सुधार परियोजनाओं तक विस्तारित करने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के दौरान मौजूदा सुरक्षा कमियों, घटनाओं और सुरक्षा आंकड़ों की भी समीक्षा की गई। सीएफओ श्री आनंद दुबे ने गोवा की घटना से मिले सबक साझा करते हुए सुरक्षा ब्रीफिंग, प्रभावी एग्जिट प्लानिंग, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा जोखिम लेने में मानवीय व्यवहार की भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार रखे।
निदेशक-सीई एवं एचएसईएस श्री तपेश चंद्र नस्कर ने सीआरएम चार्टर, GO और NO-GO मानदंडों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने असुरक्षित स्थिति में स्टॉप-वर्क अथॉरिटी के प्रयोग, मजबूत पर्यवेक्षण और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेतृत्व ने कर्मचारियों से खुले संवाद, दो-तरफा फीडबैक और नए विचार साझा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लाइम एंड डोलो तथा डीआईपी विभागों को शून्य लॉस्ट टाइम इंजरी (LTI) हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही वी एंड डी घटनाओं में कमी लाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों की भी सराहना की गई।
सेफ्टी टाउनहॉल का समापन ऑन-ग्राउंड सुपरविजन और विजिबल लीडरशिप को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ, ताकि समय रहते जोखिमों की पहचान कर असुरक्षित गतिविधियों को रोका जा सके। यह आयोजन ईएसएल स्टील लिमिटेड की उस सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराता है, जिसके तहत जागरूकता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से सभी के लिए सुरक्षित कार्यस्थल और जीरो हार्म सुनिश्चित किया जा सके।
