यूधिष्ठिर महतो
मुंबई, 02 सितंबर, 2025 – आध्यात्मिक गुरु और मार्गदर्शक जॉय गुरुमा करिश्मा शेट्टी ने अपने शिव संघ परिवार के साथ शुक्रवार को मुंबई के लाल बाग में विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर, लाल बाग के मुख्य ट्रस्टी मामा ने जॉय गुरुमा का पारंपरिक स्वागत किया और उनके आध्यात्मिक योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।
जॉय गुरुमा ने भगवान गणेश के चरणों में विशेष प्रार्थना अर्पित कर अपने अनुयायियों, समाज और पूरे विश्व के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान, पूरा लाल बाग परिसर मंत्रोच्चार और भक्ति के माहौल से गूंज उठा।
उनके भक्तों का मानना है कि जॉय गुरुमा की उपस्थिति किसी भी स्थान की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देती है और उनके आशीर्वाद से जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली का संचार होता है।
जॉय गुरुमा करिश्मा शेट्टी ने हमेशा यह संदेश दिया है कि सच्ची समृद्धि केवल भौतिक साधनों में नहीं, बल्कि विश्वास, आत्म-उपचार और सामूहिक प्रार्थना में निहित है। उनका शिव संघ परिवार लोगों को लगातार भक्ति और आस्था के मार्ग पर प्रेरित कर रहा है।