खगौल नगर परिषद् का 120 करोड़ से अधिक का बजट पारित

Live ख़बर

Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher

खगौल, 28 फरवरी 2026: खगौल स्थित नगर परिषद् खगौल के सभा कक्ष में मुख्य पार्षद सुजीत कुमार की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर विशेष बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप मुख्य पार्षद दीपक कुमार सहित सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से बजट को अनुमोदित किया।

बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार ने किया। इस दौरान सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी विजय प्रकाश, प्रधान सहायक सह रोकड़पाल मनोज कुमार, म्युनिसिपल एकाउंटेंट करण झा एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

120 करोड़ से अधिक की अनुमानित आय

नगर परिषद् के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल अनुमानित आय 120 करोड़ 24 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि कुल अनुमानित व्यय 90 करोड़ 84 लाख रुपये रखा गया है। इस प्रकार 29 करोड़ 40 लाख रुपये का अनुमानित अधिशेष (लाभ) बजट में दर्शाया गया है।

बजट में राज्य सरकार और केंद्र सरकार से लगभग 66 करोड़ 35 लाख रुपये की प्राप्ति का अनुमान शामिल है।

प्रमुख वित्तीय लक्ष्य

  • संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य: 3 करोड़ 50 लाख रुपये
  • विभिन्न योजनाओं पर कुल अनुमानित व्यय: 59 करोड़ 15 लाख रुपये
  • शहरी गरीबों के लिए आधारभूत सेवाओं पर कुल राशि का 27.51% (लगभग 33 करोड़ 08 लाख रुपये) खर्च करने का प्रावधान

विकास योजनाओं पर विशेष फोकस

बजट में नगर विकास एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।

प्रमुख योजनाएँ और प्रावधान:

  • नई भूमि क्रय – 3 करोड़
  • मार्केट कॉम्प्लेक्स – 3 करोड़
  • सामुदायिक भवन – 3 करोड़ 50 लाख
  • रैन बसेरा – 25 लाख
  • शवदाहगृह – 10 लाख
  • बहुमंजिला आवासन (शहरी गरीबों हेतु) – 1 करोड़
  • वेंडर जोन – 1 करोड़
  • पुस्तकालय – 15 लाख
  • सड़क एवं नाला निर्माण – 23 करोड़
  • जलापूर्ति प्रणाली एवं जल जीवन हरियाली योजना – 3 करोड़ 40 लाख
  • पब्लिक लाइट – 5 करोड़
  • कला मंच – 25 लाख
  • सफाई उपकरण एवं वाहन क्रय – 8 करोड़
  • डस्टबिन क्रय – 1 करोड़ 50 लाख
  • सबके लिए आवास योजना – 1 करोड़
  • नगर सौंदर्यीकरण कार्यक्रम – 1 करोड़

मुख्यमंत्री की योजनाओं का समावेश

बजट में राज्य सरकार की नगर निकाय से संबंधित महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी शामिल किया गया है, ताकि शहरी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सके और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

सर्वसम्मति से पारित यह बजट नगर परिषद् खगौल के समग्र विकास, आधारभूत संरचना विस्तार और शहरी गरीबों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

JOIN US