रांची में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्मदिन उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Live ख़बर

Rajesh Mohan Sahay : News Editor (Ranchi)

रांची, 21 सितंबर 2025 – संगीत सरिता और हार्मोनी इवेंट एंड स्कूल ऑफ म्यूजिक के संयुक्त तत्वावधान में आज रांची के पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल के सभागार में भारत रत्न लता मंगेशकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन स्कूल की संस्थापक और गायिका वीणाश्री के निर्देशन में हुआ, जिन्होंने लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनमें: ज्योति सिंह मथारू, उपाध्यक्ष, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग, महुआ मांझी, राज्यसभा सांसद, संजीव विजयवर्गीय, पूर्व उपमहापौर, सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो महासचिव, पी.के. लाला, मानव अधिकार मिशन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, लायन प्रेमशंकर मिश्रा, लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक के प्रशासक। इसके अलावा, विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कई अन्य प्रतिनिधि भी इस मौके पर मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत हार्मोनी स्कूल के बच्चों द्वारा श्री गणेश नृत्य वंदना और राष्ट्रीय गान के साथ हुई, जिसके बाद उन्होंने लता जी के जन्मदिन पर बधाई गीत प्रस्तुत किए। झारखंड के मशहूर सिंगरों और म्यूजिकल ग्रुप्स ने लता मंगेशकर के प्रसिद्ध गानों जैसे “अजीब दासता है ये”, “लग जा गले”, “सत्यम शिवम सुंदरम” और “वह जब याद आए बहुत याद आए” गाकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

इस संगीतमय शाम को सफल बनाने में मां सुभद्रा ग्रुप के संचालक प्रभात राजन, नीतू सिंह और रवि मेहता सहित कई अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और ‘आजाद सिपाही’ के प्रधान संपादक हरि नारायण सिंह को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन मिश्रा ने किया।

JOIN US