पुनपुन के पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष स्व. महेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Live ख़बर

News Desk

पटना, 16 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पुनपुन के पूर्व प्रखंड जदयू अध्यक्ष स्वर्गीय महेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुनपुन के रसिलचक गांव स्थित उनके आवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. महेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर विधायक श्री राम रजक, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।