अशोक वर्मा बने सह-प्रभारी

Live ख़बर

– रंजीत प्रसाद सिन्हा : संवाददाता

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सौंपी जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का जताया संकल्प

पटना, 20 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारी तेज करते हुए राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा को उपचुनाव का सह-प्रभारी मनोनीत किया है। पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से सौंपी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अशोक कुमार वर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा उपचुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्य करेंगे।

अशोक कुमार वर्मा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पूरी टीम एकजुट होकर कार्य करेगी और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के सहयोग, संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन से पार्टी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रभावी प्रदर्शन करेगी।

पार्टी नेताओं के अनुसार, उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर लगातार बैठकों और रणनीतिक तैयारियों का दौर जारी है तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान के लिए सक्रिय किया जा रहा है।