बाहुबली विधायक “अनंत सिंह”का करिश्माई अंदाज का अंत नही, काम करते हैं” ऑन द स्पार्ट” खुश हो जाते हैं उनके “जनता मालिक”

Live ख़बर

– एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट

पटना, 05 सितम्बर : देश भर में बिहार के चर्चित बाहुबली विधायक अनंत सिंह का करिश्माई अंदाज काअंत नही, क्योंकि काम करते हैं” ऑन द स्पार्ट” इससे खुश हो जाते हैं,उनके “जनता मालिक” और समर्थक फिर करने लगते हैं उनकी जय – जयकार। बिहार में आये भीषण बाढ़ के दौर में विधायक अनंत सिंह अपने विधान सभा क्षेत्र का दौरा कर अपने “जनता मालिक” से मिलकर उनकी समस्याओं से रु – ब – रु होकर पूरे एक्शन में आकर उनके समस्याओं का समाधान “ऑन द स्पार्ट” कर रहे हैं। विधायक अनंत सिंह ने मोकामा के मरांची के त्यागी बाबा ठाकुरबाड़ी घाट में डूबी महिला के शव को बरामद करने के साथ ही सरकारी मुआबजा के लिए तुरन्त लगाई अंचलाधिकारी को कॉल और उन्होंने कहा जल्द से जल्द गोताखोर को लगाकर महिला के शव को बरामद कर उसके परिवार को तत्काल मुआबजा दिलायें। मोकामा क्षेत्र के बरहपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक अनंत सिंह से बरहपुर के ग्रामीणों ने बाढ़ की समस्याओं से निजात पाने के स्थायी समाधान की मांग रखी। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि यदि बरहपुर में एक मजबूत बांध (तटबंध) का निर्माण करा दिया जाए, तो कई किलोमीटर के दायरे में बसे दर्जनों गांवों को हर साल आने वाली इस बाढ़ की तबाही से हमेशा के लिए सुरक्षित किया जा सकता है, ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक अनंत सिंह ने उन्हेंआश्वस्त किया कि जैसे ही बाढ़ का पानी कम होगा, बरहपुर में पहले बांध निर्माण का काम शुरू करबाया जाएगा।विधायक श्री सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र की जनता को बाढ़ की भयावह विभीषिका से निजात दिलाना हैऔर इसके लिए वे सरकार व प्रशासन से मिलकर हर जरूरी कदम उठवाएंगे। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं।इस संकट की स्थिति में स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लेने पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।गंगा नदी में लगातार हो रही वृद्धि के कारण मोकामा विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। मुख्य सड़क पर पानी आ जाने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही हैऔर स्थानीय ग्रामीणों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होनें बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनअधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों ने विधायक श्रीसिंह को राहत सामग्री, शरण स्थल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की हो रहे कमी से अवगत कराया। विधायक अनंत सिंह ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया और मौके पर ही मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कमी को शीघ्र पूरा करने का सख्त निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। बहीं विधायक अनंत सिंह मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की खराब स्थिति को देखकर बोले “ए संजीत, ई कि हाल है “फ़ौरन संजीत बोले बस कह दिए हैं, सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद विधायक श्री सिंह से मोकामा के स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल और ट्रामा सेंटर में सिटी स्कैन, एमआरआई, ब्लड बैंक, 70 स्टॉप और चिकित्सकों का अभाव सहित कई मुददे बताये, तब विधायक श्री सिंह बोले अगर हमारे फंड से होगा तो हम एक मिनट देर नही करेगें। इसके बाद विधायक अनंत सिंह का काफिला बाढ़ पीड़ितों के बींच अंचल कार्यालय पहुंचा, बहां बाढ़ पीड़ितों ने जाने – आने के लिए नाव और साधन की बात कही तो विधायक श्री सिंह बोले कि हो जाएगा फिर विधायक अनंत सिंह का काफिला बढ़ता गया और बींच – बींच में रुक कर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर कहे कि हम लगातार आते रहेगें और कोई दिक्कत हो तो कहियेगा, बहीं स्थानीय लोगों ने मोकामा उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी होने के कारण पठन – पाठन नही होने की बात बताई तो विधायक श्रीसिंह के समर्थकों ने कहा कि हो जाएगा, लिखवा दिए हैं। विधायक अनंत सिंह के साथ नदावां मुखिया प्रतिनिधि करमवीर सिंह, छोटन सिंह, कन्हैया सिंह एवं दर्जनों जनप्रतिनिधि, कई समर्थक एवं अनेकों क्षेत्रीय लोग थे।

Verified by MonsterInsights