यूधिष्ठिर महतो
मुंबई, 02 सितंबर, 2025 – अभिनेत्री नीलम गिरी और अभिनेता सत्येंद्र सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म “मन मोहिनी” जल्द ही भोजपुरी के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर एक्सक्लूसिव रूप से रिलीज होगी। यह जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर. सिंह राजपूत ने दी।
दुर्गेश सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म एक पारिवारिक और मनोरंजक कहानी है, जो भोजपुरी दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का मिश्रण है।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म में बिग बॉस फेम नीलम गिरी और अभिनेता सत्येंद्र सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आएगी। उन्होंने भोजपुरी दर्शकों से अपील की कि वे बिग बॉस में नीलम गिरी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करें और उनका समर्थन करें।
फिल्म का निर्माण रविंद्र सिंह ने किया है और इसका निर्देशन रितेश ठाकुर ने किया है। फिल्म की रिलीज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।