अर्पिता महिला मंडल ने डांडिया महोत्सव संग किया सेवा कार्य

Live ख़बर

Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher

रांची, 24 सितम्बर, 2025 : नवरात्रि के पावन अवसर पर अर्पिता महिला मंडल, मुख्यालय, सीसीएल द्वारा गांधी नगर स्थित सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में एक भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें महिला मंडल की वरीय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और बढ़ा दी। रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साह से भरे इस आयोजन ने नवरात्रि की भक्ति और उल्लास को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के साथ महिला मंडल ने समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल भी की। इसके अंतर्गत चार स्थानीय पानी पुरी और चाट विक्रेताओं को राशन किट एवं स्वच्छता किट प्रदान की गई। राशन किट में गेहूं का आटा, तेल, दाल, गुड़ और नमक शामिल था, जबकि स्वच्छता किट में एक चादर और गमछा दिया गया।

इस सेवा कार्य ने नवरात्रि उत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए महिला मंडल की संवेदनशीलता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। अर्पिता महिला मंडल का यह प्रयास न केवल उत्सव के उल्लास को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता कर समाज को साथ लेकर चलने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।

Verified by MonsterInsights