Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher
पटना, 29 नवंबर 2025। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज अपने पूज्य पिता, अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुँचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने “कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका” में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी और धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी श्रद्दासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
परिवार के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री के बड़े भाई श्री सतीश कुमार, परिवार के अन्य सदस्य, निकट संबंधी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सभी ने स्व. कविराज रामलखन सिंह, स्व. परमेश्वरी देवी एवं स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें-
- सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार
- विधायक श्री कृपणारायण मुरारी, श्री जितेंद्र कुमार, श्री कौशल किशोर, श्री रूहेल रंजन
- विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह (गांधी जी), श्री ललन सर्राफ
- जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोरंजन वर्मा
- पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार
- मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह
- पटना के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र राणा
- पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
- नालंदा जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार
- नालंदा पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी
आदि शामिल थे।
पूजा-अर्चना, मछलियों को दाना और स्थानीय लोगों से संवाद
मुख्यमंत्री ने कल्याण बिगहा स्थित भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा-अर्चना की और अपने पैतृक घर के निकट तालाब में मछलियों को दाना डालकर लोकपरंपरा का निर्वहन किया।
उनके गांव पहुँचने पर स्थानीय लोग अत्यंत उत्साहित और प्रसन्न दिखे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना, समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
