गांधीनगर अस्पताल में नि:शुल्क हृदय रोग शिविर 17 जुलाई को

Live ख़बर

– Santosh K Srivastav : Editor in Chief & Publisher

मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव राठी करेंगे मरीजों की जांच और परामर्श

रांची, 14 जुलाई 2026 | सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर (कांके रोड) में 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को नि:शुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

शिविर में मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव राठी हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे तथा उन्हें उपचार संबंधी सलाह देंगे। सीसीएल ने हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीजों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अनुरोध किया है कि यदि उनके पास पूर्व उपचार से संबंधित जांच रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड या अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों, तो वे उन्हें अपने साथ अवश्य लेकर आएं, ताकि चिकित्सकीय परामर्श अधिक प्रभावी ढंग से दिया जा सके।

सीसीएल प्रबंधन के अनुसार, कंपनी समय-समय पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न रोगों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है। इन शिविरों का उद्देश्य गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ उपचार और परामर्श की सुविधा जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र के निकट उपलब्ध कराना है, जिससे अधिक से अधिक मरीज लाभान्वित हो सकें।