स्वतंत्रता दिवस पूर्व उत्सव आयोजित

Live ख़बर

Santosh K Srivastav : Editor in Chief & Publisher

ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो की पहल पर 300 से अधिक विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

बोकारो, 19 जुलाई। ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो की ओर से स्वतंत्रता दिवस पूर्व उत्सव का आयोजन आशा लता हॉल में किया गया। हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा संविधान के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के आगमन से पूर्व विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता विकसित करना तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) दयानंद कालुंडिया, प्रमुख अभियंत्रिक सेवाएं एम. के. रॉय, प्रमुख कूप सेवाएं वी. सी. सिंह, प्रमुख लॉगिंग सेवा वीरेन्द्र कुमार, प्रमुख एचएसई विजेंद्र कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं सीएसआर सह-समन्वयक डॉली कुमारी, प्रबंधक (मानव संसाधन) चंदना चालसानी, जयंत कुमार खलखो, अजय कुमार दास तथा वरीय राजभाषा पदाधिकारी एवं एफपीआर-सीएसआर शशि कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग की ओर से सचिव नरेश ठाकुर, मंजू देवी, संजय गोप, उमा कुमारी और अगस्त शर्मा ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया और सभी विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

Verified by MonsterInsights