अथमलगोला में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

Live ख़बर

एस०एन०चतुर्वेदी की रिपोर्ट

प्रखंड के सरकारी, गैर-सरकारी व शैक्षणिक संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण, देशभक्ति कार्यक्रमों की रही धूम

पटना/अथमलगोला (बाढ़)। अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। प्रखंड के सरकारी, गैर-सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रखंड परिसर में हुआ मुख्य ध्वजारोहण

अथमलगोला प्रखंड परिसर में प्रमुख रीना देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, अंचलाधिकारी अशोक कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दीवा श्री सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अथमलगोला थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने पुलिसकर्मियों और आम लोगों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अमन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

विद्यालयों में निकली प्रभात फेरी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया। विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट में भी कार्यक्रम

अथमलगोला प्रखंड के नीरपुर गांव स्थित महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू, सुबोध सिंह, संजीव रंजन उर्फ बबलूजी, जद(यू) के राणा उदय सिंह मुन्ना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को याद किया।