–लाइव ख़बर नेशन || संतोष श्रीवास्तव
जनसंपर्क और ब्रांडिंग में नवाचार के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2026: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग को नई दिल्ली में आयोजित ‘ईटी बिजनेस एक्सीलेंस एंड लीडरशिप समिट 2026’ में प्रतिष्ठित ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। यह पुरस्कार विभाग को संचार के क्षेत्र में नए प्रयोगों, रचनात्मक पहलों और जनसंपर्क पेशेवरों के लिए असरदार मंच तैयार करने के लिए दिया गया। समारोह में फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने यह सम्मान सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता और प्रबंधक मयंक कश्यप को सौंपा।
सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कंपनी ने अपनी ब्रांडिंग और जनसंपर्क को नई दिशा दी है। विभाग की प्रमुख पहलों में नया लोगो व टैगलाइन, ‘कबाड़ से कंचन’, ‘वॉर अगेंस्ट वेस्टेज’ अभियान, वॉल म्यूरल पेंटिंग, नेशनल पीआर कॉन्क्लेव और कोलकर्मियों को समर्पित विशेष डाक टिकट जारी करना शामिल है। इन नवाचारों के चलते प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सीसीएल की खबरों का प्रसार तेजी से बढ़ा है और मीडिया संबंध भी मजबूत हुए हैं। यह सम्मान कंपनी की मजबूत कॉर्पोरेट पहचान और बेहतर संचार रणनीति को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण स्वीकृति है।
