सीसीएल और चतरा जिला प्रशासन के बीच एमओयू, 28 परिवारों को मिलेगा लाभ
Anjaan Jee : Editor in Chief & Publisher
चतरा, झारखंड : 16 अप्रैल, 2026
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) और चतरा जिला प्रशासन के बीच बिरहोर समुदाय के आवास सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
इस समझौते के तहत चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित धुना पंचायत में रहने वाले बिरहोर समुदाय के 28 परिवारों के आवासों को सुदृढ़ किया जाएगा। इस परियोजना के लिए सीसीएल द्वारा ₹28,49,700 की राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
एमओयू पर सीसीएल की ओर से संजीव कुमार (महाप्रबंधक, आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र) तथा जिला प्रशासन, चतरा की ओर से मनोज टोप्पो (जिला खनन पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, CSR) ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कीर्तिश्री, उप-विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा और योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
यह पहल बिरहोर समुदाय को सुरक्षित और टिकाऊ आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इससे न केवल उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी मिलेगा।
सीसीएल, सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। कंपनी द्वारा उठाए जा रहे ऐसे कदम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

try this website Internet magazin md https://internet-magazin.pages.dev/
Website owners can analyze search visibility with suitable resources such as cheap group buy seo tools. Explore https://groupbuyseotools.link/ for further details.